दिल्ली में कोरोना मामले 13 फीसदी बढ़े, मौतों के मामले में महाराष्ट्र आगे, देखें राज्यवार आंकड़े

दिल्ली में कोरोना मामले 13 फीसदी बढ़े, मौतों के मामले में महाराष्ट्र आगे, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 49,106,931 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 1,239,157 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 512665 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 7868968 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 126121 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 8,507,754 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24  घंटे में कोरोना के 45,674 नए मामले सामने आए, साथ ही इस दौरान 559 ने अपनी जान गवाईं। हालांकि पिछले 24 घंटों में 49,082 मरीज ठीक भी हुए। रिकवरी रेट 92.49 फीसदी है। एक्टिव केस दर 6.03 फीसदी है। मृत्यु दर 1.48 फीसदी है। आईसीएमआर के अनुसार देश में 7 नवंबर को 11,94,487 टेस्ट किए गए। अब  तक कुल 1,77,36,791 कोरोना सैंपल का टेस्ट किया जा चुका है।

वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना अधिक मामले आए। इसमें पहले स्थान पर केरल है। केरल में एक दिन में कोरोना के 7,201 नए केस सामने आए। ऐसे ही दिल्ली में 6,953 मामले, महाराष्ट्र में 3,959 केस, पश्चिम बंगाल में 3,928 और आंध्र प्रदेश में 2,367 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

वहीं, पिछले 24 घंटों में हुई मौतों के मामले में महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 150 मरीजों की मौत हुई है। दिल्ली में यह आंकड़ा 79 पर है। इसके बाद, पश्चिम बंगाल में 58, केरल में 28, तमिलनाडु एवं उत्तर प्रदेश में 25 लोगों की वायरस की वजह से जान गई है।

आपको बता दें कि, भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) ने कहा दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में कोरोना के 6 हजार हैं। और इसमें 13 प्रतिशत बढ़ोतरी वायु प्रदूषण के कारण होने का अनुमान है। आईएमए ने कहा कि एन-95 मास्क और एयर प्यूरीफायर पूरी तरह बचाव नहीं कर सकते। उसने प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए सही उपाय अपनाने के लिए कहा। वायु प्रदूषण फेफड़ों के आंतरिक भाग को नुकसान पहुंचाता है और इससे कोविड-19 संक्रमण का खतरा और बढ़ जाता है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

21434

812517

6779

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

175

4206

60

अरुणाचल प्रदेश

1559

13785

45

असम

6758

200939

940

बिहार

6287

213513

1136

चंडीगढ़ 

815

13978

232

छत्तीसगढ़

23256

173872

2434

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

32

3239

2

दिल्ली

40258

383614

6912

गोवा

2036

42239

641

गुजरात 

12124

163640

3753

हरियाणा

15713

162814

1897

हिमाचल प्रदेश 

4198

20243

371

जम्मू एंड कश्मीर 

5584

91225

1528

झारखंड

4566

98766

897

कर्नाटक

33339

799439

11369

केरल

83377

395624

1668

लद्दाख

816

5894

80

मध्य प्रदेश 

7734

165715

3017

महाराष्ट्र 

100068

1569090

45115

मणिपुर

3223

16714

194

मेघालय

995

8959

93

मिजोरम

562

2526

2

नागालैंड

1074

8336

45

ओडिशा

11873

286857

1410

पुडुचेरी

1212

33932

600

पंजाब

4827

127821

4310

राजस्थान

16327

191132

1979

सिक्किम

314

3805

76

तमिलनाडु

18966

711198

11324

तेलांगना

19890

229064

1377

त्रिपुरा

1302

29858

357

उत्तराखंड

3890

60083

1063

उत्तर प्रदेश 

22991

465250

7180

वेस्ट बंगाल

35088

359071

7235

भारत में कुल मामले

512665

7868968

126121


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।